रायपुर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा
जिला, नगर, ब्लाक मुख्यालयों में सम्मान समारोह का आयोजन 17 दिसंबर को
किया जा रहा है।
सरकार के इन 2 वर्षों में प्रारंभ की गई योजनाओं में
राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी,
किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ, वन अधिकार पट्टा, तेंदूपत्ता
संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, गढ़
कलेवा योजना, शहरी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना,
दाई-दीदी क्लीनिक योजना, पौनी पसारी योजना, राजीव गांधी स्वालंबन योजना,
गोकुल नगर योजना, मुख्यमंत्री पालिका बाजार योजना, मोर-जमीन मोर-मकान
योजना, भू स्वामित्व अधिकार पट्टा वितरण, छोटे भू-खंडों की खरीदी-बिक्री
सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं शामिल है। इस अवसर पर कांग्रेस राज्य
सरकार के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित प्रमुखजनों का शॉल-श्रीफल से सम्मान
करते हुए कार्यक्रम के माध्यम से सरकार के 2 वर्ष के उपलब्धियों को जन-जन
तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया है।
17 दिसंबर को स्थानीय कांग्रेस
कार्यालय भवन को विद्युत सजावट करते हुये मिष्ठान वितरण कर जन-सम्मान
समारोह का आयोजन करेंगे। इस अवसर पर स्थानीय प्रदेश पदाधिकारियों,
प्रतिनिधियों, सांसद, पूर्व सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व प्रत्याशी,
पूर्व विधायकों, जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों, समन्वय समिति के सदस्यों,
ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों, मोर्चा संगठन,
प्रकोष्ठों, विभाग के जिला एवं ब्लाक पदाधिकारियों, सोशल मीडिया के
प्रशिक्षित सदस्यों, नगरीय-निकाय, त्रि-स्तरीय पंचायत के निर्वाचित
जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजन,
कार्यकर्ताओं की सहभागिता भी सुनिश्चित करते हुये जन-सम्मान समारोह में
शामिल होंगे।

Journalist खबरीलाल