Breaking News

छत्तीसगढ़ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के नए अध्यक्ष अंजय शुक्ला, सादे समारोह में पदभार ग्रहण :

post

00 ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं को लेकर संगठित होकर लड़ेंगे लड़ाई
रायपुर।
छत्तीसगढ़
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष अध्यक्ष अंजय शुक्ला ने आज
एसोसिएशन के सदस्यों की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया। शुक्ला ने इस मौके
पर कहा कि टे्रड से संबंधित सभी दिक्कतों का सामूहिक प्रयास से निराकरण
करने का प्रयास करेंगे। चाहे वह प्राइवेट सेक्टर की बात हो या
प्रशासनिक,अपनी जायज मांगों को लेकर  जमीनी लड़ाई भी लडऩी पड़े तो वे तैयार
हैं। नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत व निवृतमान हो रहे पदाधिकारियों
की विदाई सादगी भरे समारोह में हुआ। कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए
प्रदेश भर से पहुंचे पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री शुक्ला ने कहा कि ट्रांसपोर्टरों की
रोजमर्रा की जो भी समस्या है जैसे कि भाड़ा में बढ़ोतरी, गाडिय़ों का समय
पर न भरना, न ही समय पर खाली होना इत्यादि के लिए शासन-प्रशासन से अपनी
मांगे रखकर सारी समस्यों से निजात दिलाने का प्रयास करूंगा। सभी
ट्रांसपोर्ट साथियों के साथ निरंतर संवाद बनाया जायेगा ताकि वे संगठित हो
सकें। सीमेंट कंपनियों के साथ काम करने में आ रही कई सारी दिक्कतों का
जिक्र हुआ है,प्राथमिकता में लेकर उसका निदान किया जायेगा। कोरोना काल में
यह ट्रेड में प्रभावित रहा है, ऐसे में पुन: कामकाज सुचारू रूप से चालू हुआ
है और आगे भी यथावत चलता रहे इसका भी प्रयास होगा।
पदभार ग्रहण समारोह
में छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कामर्स से श्री हरचरण सिंह साहनी, ऑल इंडिया मोटर
कांग्रेस के सदस्य सुखदेव सिंह सिद्धू, मलक सिंह, मनप्रीत सिंह, दिवाकर
अवस्थी, केवल सिंह ,अमित तिवारी  सुब्रत डे, श्री संजीव सिंह, लल्लू सिंह,
अनुराग अग्रवाल, राजीव लोचन शुक्ल, विशेष रूप से निवृतमान अध्यक्ष सुधीर
अग्रवाल, जितेंद्र साहू, अभिषेक सिंह आशीष वर्मा, सनोज सिंह, गोरेन्द्र
सिंह, हेमंत कन्नौजे, रितेश ठाकुर, मोनू देवानी व प्रदेश के हर जिले से
पहुंचे ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner