00 घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती
रायपुर। शादी के बाद से अनबन
होने के कारण अपने पति से अलग रहने वाली महिला ने कल देर अपने पति को फोन
कर टाटीबंध चौक में बुलाया और महिला के दो दोस्तों ने उसे घेरकर जमकर उसकी
पिटाई कर दी। खून से लथपथ हालत में वह आमानाका थाने पहुंचा और अपनी पत्नी
और उनके दो दोस्तों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर
घायल को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया।
आमानाका पुलिस से
मिली जानकारी के अनुसार गोंदवारा निवासी निशिर की खुश्बू से तीन साल पहले
शादी हुई थी लेकिन दोनों के बीच शुरुआत से ही अनबन होने लगी थी। इसी दौरान
खुश्बू ने अपने पति का घर छोड़कर अलग रहने के लिए चली गई। चूंकि दोनों का
तलाक अभी नहीं हुआ है,लेकिन खुश्बू अपने किसी पुरुष साथी के साथ रह रही है
और निशिर से हर महीने खर्च देने को लेकर विवाद करती थी। इससे परेशान होकर
उसने पुलिस में शिकायत कर खुश्बू के खिलाफ कार्रवाई कर मांग भी पहले कर
चुका था।
बीती रात को खुश्बू ने निशिर को फोन किया और बातों ही बातों
में दोनों के बीच विवाद होने लगा और इस दौरान खुश्बू ने अपने पति को
गालियां देते हुए टाटीबंध चौक में मिलने के लिए बुलाया। निशिर के वहां
पहुंचते ही खुश्बू के दोस्तों अंग्रेज सिंह और अरुण सिंह ने उसे घेर लिया
और जान से मारने की धमकी देते हुए विवाद करने लगे। इसी दौरान अंग्रेज सिंह
ने निशिर पर डंडे से हमला कर दिया जिस कारण कान के पास से खून बहने लगा और
उसी हालत में छोड़कर तीनों वहां से फरार हो गए। लहूलूहान हालत में वह
आमानाका थाने पहुंचा और पत्नी खुश्बू व उसके दोनों दोस्तों अंग्रेज सिंह और
अरुण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।

Journalist खबरीलाल