Breaking News

News Raipur:: लोन दिलाने का झांसा देकर महिला डाक्‍टर से ठगी:

post

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लोन दिलाने
का झांसा देकर महिला डाक्‍टर से ठगी करने वाले शातिर ठगों को गिरफ्तार किया
गया है। दिल्ली से 2 शातिर ठगों को गिरफ्तार कर पुलिस टीम रायपुर लेकर
पहुंची। आरोपितों के पास से कई मोबाइल, सात नग कंप्यूटर और इलेक्ट्रानिक
डिवाइस बरामद किया गया है। बता दें कि शातिर ठग पूर्व में भी कई ठगी की
वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। रायपुर पुलिस शाम 5 बजे पूरे मामले का
राजफाश करेगी।

घर में घुसकर जान से मारने की धमकी, दो के खिलाफ मामला दर्ज

सिविल
लाइन इलाके में दो युवकों ने एक घर में घुसकर महिला से गाली-गलौज करते हुए
जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने
दानिश शाहबुद्दीन और उसके दोस्त आकिब यासदानी के खिलाफ अपराध कायम कर लिया
है। महिला ने पुलिस को बताया कि बेटी का पूर्व क्लासमेट छोटापारा निवासी युवक
अपने दोस्त के साथ घर के पास आया। इतना ही नहीं, वह गेट कूदकर बाउंड्री के
अंदर आ गया। इस दौरान दरवाजा खटखटाया और कहने लगा, आपकी बेटी मुझसे बातचीत
क्यों नहीं करती? उसको बुलाओ। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपित ने
गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस जांच शुरू कर
दी है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner