Breaking News

पर्यटन रथ एवं मैराथन बाइक रैली शिवरीनारायण से चंदखुरी के लिए प्रस्थान :

post

00 गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने शुभकामनाओं के साथ पर्यटन रथ और बाइक रैली को

रवाना किया,

00 शिवरीनारायण की पवित्र मिट्टी को पर्यटन रथ को सौंपा गया,

00  जांजगीर-चांपा जिले के करीब 425 मोटरसाइकिल से रैली को प्रस्थान किया गया ,

जांजगीर-चांपा , राज्य सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल

सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर पर्यटन रथ व मैराथन  बाइक रैली का आयोजन

छत्तीसगढ़ सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा किया गया।

जांजगीर-चांपा जिले में कल 16 दिसंबर को  देर रात बाइक रैली और पर्यटन रथ

का आगमन हुआ। राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री डॉ महंत रामसुंदर

दास ने पर्यटन रथ और बाइक रैली का भव्य स्वागत किया। रात्रि विश्राम के

पश्चात बाइक रैली और पर्यटन रथ को आज सुबह शिवरीनारायण मेला स्थल से

महानदी पुल से होते हुए बलौदा बाजार जिले के लिए रवाना किया गया। यहां से

बाईक रैली और रथ चंदखुरी(जिला रायपुर) के लिए रवाना किया जाएगा जहां इसका

समापन होगा।

       गौसेवा  आयोग के अध्यक्ष डॉ महंत ,कलेक्टर, श्री यशवंत कुमार,

एसपी श्रीमती पारुल माथुर, जिला पंचायत सीईओ श्री तीर्थराज अग्रवाल, श्री

रवि पांडे, श्री कमलेश सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंजनी तिवारी

सहित बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने पर्यटन रथ और बाइक रैली को

शुभकामनाएं देते हुए चंदखुरी के लिए प्रस्थान किया।

    जिले की सीमा शिवरीनारायण महानदी पुल के पास  पर्यटन रथ व बाईक रैली

का फूलों से स्वागत किया गया।  डॉ महंत ने पर्यटन रथ पर स्थापित किए गए

भगवान राम, लक्ष्मण, सीता की मूर्ति की विधिवत पूजा पाठ कर  शिवरीनारायण

की पवित्र मिट्टी को आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर महंत और कलेक्टर श्री यशवंत

कुमार ने पर्यटन रथ को सौंपा।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner