रायपुर। आज सरकार के दो साल पूरे होने की खुशी के बीच कैबिनेट की बैठक शुरू
हुई और जैसे ही बैठक का फोटो वायरल हुआ लोग चौंके,क्योकि बैठक में टी एस
सिंहदेव मौजूद नहीं थे। लेकिन ऐसा देखने वालों ने यह नहीं देखा कि उनके ही
इलाके के एक और मंत्री अमरजीत भगत भी नहीं हैं। दअरसल हुआ यूं कि प्रदेश के
स्वास्थ्य, पंचायत, ग्रामीण विकास और वाणिज्यिक कर मंत्री टीएस सिंहदेव और
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत लगातार मुख्यमंत्री के प्रवास के समय से अपने ही
क्षेत्र में थे। दोनों मंत्रियों को आज सुबह 9 बजे अम्बिकापुर से रायपुर के
लिए उड़ान भरना था। तय कार्यक्रम के मुताबिक दोनों को सुबह 10 बजे तक
रायपुर पहुंच जाना था। क्योंकि मुख्यमंत्री निवास में बैठक थी। लेकिन वे 12
बजे ही उड़ान भर सके और रायपुर हेलीपेड पर उतरने तक समय हो गया था दोपहर
का 1.25।

Journalist खबरीलाल