दुर्ग। जवाहर चौक स्थित एक ज्वेलरी की दुकान में चोरी की घटना हुई जहां एक
व्यक्ति जेवर खरीदने के बहाने से दुकान में गया और सोने की चेन चोरी कर ले
गया। आरोपी के जाने के बाद दूसरे दिन स्टाक का मिलान करने पर चोरी की
जानकारी हुई। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया
है और दुकान की सीसीटीवी में चोरी करते हुए वह दिखाई दे रहा है उस आधार पर
उसकी तलाश शुरु कर दी है।
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
जवाहर चौक दुर्ग निवासी अनिल कुमार सुराना की जवाहर चौक में ही ज्वेलरी की
दुकान है। गुरुवार को वो अपने दुकान के जेवर के स्टाक को चेक कर रहे थे इसी
दौरान आठ ग्राम वजनी सोने की एक चेन गायब मिली। उसने दुकान के सीसीटीवी
कैमरे के फुटेज की जांच की, तो बुधवार की शाम को एक व्यक्ति जेवर पसंद करने
के बहाने से सोने की चेन चोरी करता नजर आया। इसके बाद उसने दुर्ग कोतवाली
थाना पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। चोरी गई सोने की चेन की कीमत 42 हजार
रुपये आंकी गई है।

Journalist खबरीलाल