रायपुर। लोधी क्षत्रिय समाज चंगोरभाठा ईकाई द्वारा प्रकाशित स्मारिका का
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने रायपुर प्रवास
के दौरान समाज के पदाधिकारियों की मौजूदगी में विमोचन किया। समाज की ओर से
उन्हें स्मारिका भेंट की गई। इस दौरान श्री पटेल ने लोधी समाज को बधाई देते
हुए कहा कि स्मारिका के कव्हर पेज में अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंती
बाई लोधी को याद करते हुए उनकी तस्वीर लगाया गया है जो कि वंदनीय है, लोधी
समाज के लोग उनकी तस्वीर को देखकर प्रेरणा लें सकें। इस प्रकाशन के लिए
श्री पटेल ने शुभकामनाएं दी और समाजहित में जो भी सहयोग अपेक्षित हो
उन्होने सहयोग करने का आश्वासन दिया।
समाज की ओर से सचिव प्रहलाद दमाहे
ने लोधी क्षत्रिय समाज चंगोरभाठा ईकाई द्वारा किए जा रहे कार्यों व
लोधेश्वरधाम निर्माण के संबंध में संक्षिप्त में जानकारी दी। सचिव प्रहलाद
दमाहे, कोषाध्यक्ष राजेश नागपुरे, वरिष्ठ सदस्य एनके दशहरे व अन्य
पदाधिकारी उपस्थित थे।

Journalist खबरीलाल