बॉडी में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए डाइट में फाइबर और प्रोटीन का सेवन करना बेहद जरूरी है. सोयाबीन शरीर में फाइबर और प्रोटीन की कमी को पूरा करने में मददगार है. ऐसे में आपने सूजी का उपमा तो कई बार बनाया, खिलाया और खाया होगा पर क्या कभी सोयाबीन का उपमा ट्राई किया है? अगर नहीं तो आइए जानते हैं सोयाबीन का उपमा बनाने की विधि.
सामग्री
1 कटोरी सोयाबीन कीमा
1 टेबलस्पून भुनी मूंगफली
1/2 टीस्पून राई
1 टीस्पून करीपत्ता
1 साबुत लाल मिर्च
नमक स्वादानुसार
तेल जरूरत के अनुसार
सोयाबीन उपमा बनाने की विधि:
सबसे पहले मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गरम करें.
तेल के गरम होते ही उसमें राई, करी पत्ता और साबुत लाल मिर्च डालें. इन सब चीजों को चटकने दें.
राई के चटकते ही सब्जियां और नमक डालें.
सोयाबीन कीमा और भुनी हुई मूंगफली डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से 4-5 मिनट तक ढक्कर पकाएं.
तय समय के बाद आंच बंद कर दें.
तैयार है सोयाबीन उपमा. हरे धनिए से गार्निश कर सर्व करें.

Journalist खबरीलाल