भिलाई। रामलला को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले बीएसपी कर्मी
के खिलाफ धर्म जागरण समन्वय विभाग ने भिलाई नगर थाना में मामला दर्ज करवाया
है। बीएसपी कर्मी ने एक प्रकाशित खबर को पोस्ट करने के साथ ही रामलला के
बारे में कई आपत्तिजनक बातें लिखी थी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ
धार्मिक भावनाओं को आहत करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस
ने बताया कि बीएसपी के रेल मिल विभाग में पदस्थ कर्मचारी राजेश कुमार ने
14 दिसंबर की रात 08:35 बजे फेसबुक पर एक पोस्ट की थी। उसमें उसने एक
समाचार पत्र की कतरन लगाई थी। उसमें अयोध्या में रामलला को ठंड से बचाने के
लिए किए जा रहे जतन की बातें लिखी थी। आरोपित ने उसके साथ आपत्तिनजनक
बातें लिखकर पोस्ट की। धर्म जागरण समन्वय विभाग के महानगर संयोजक पंकज साहू
व संगठन के अन्य लोगों ने भिलाई नगर थाना पहुंचकर बीएसपी कर्मी के खिलाफ
शिकायत की। इस पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक उसकी
गिरफ्तारी नहीं की गई है।
शिकायतकर्ता पंकज साहू ने अपनी शिकायत में
लिखा है कि आरोपित राजेश कुमार काफी दिनों से धार्मिक भावनाओं को ठेस
पहुंचाने वाले पोस्ट कर रहा था। इस बार उसने भगवान राम को लेकर आपत्तिजनक
पोस्ट की है। इससे समाज के लोगों की धार्मिक आस्था को काफी आघात पहुंचा है।

Journalist खबरीलाल