Breaking News

अर्जुन रामपाल ने एनसीबी जांच के बीच छोड़ा देश:

post

मॉडल से अभिनेता बने अर्जुन रामपाल ड्रग्स मामले में चल रही जांच के बीच
लंदन चले गए हैं। जानकारी के मुताबिक अर्जुन इस मामले में दोबारा पूछताछ
से बच रहे हैं इसलिए उन्होंने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी के
सामने उपस्थित होने के लिए 22 दिसंबर तक का वक्त मांगा है। अर्जुन की इस
अकस्मात यात्रा की वजह से उनकी एक आने वाली फिल्म का प्रमोशन भी खटाई में
पड़ गया है।

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का कारण पता लगाने के लिए
शुरू हुई जांच में ड्रग्स मामला जबसे सामने आया है, फिल्मी हस्तियों की
एनसीबी दफ्तर में परेड जारी है। इन कलाकारों में दीपिका पादुकोण, श्रद्धा
कपूर, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, सपना पब्बी, अर्जुन रामपाल, उनकी
प्रेमिका गैब्रिएला और गैब्रिएला का भाई मुख्य हैं। एनसीबी इन सभी से कम से
कम एक बार पूछताछ कर चुकी है। करण जौहर को भी एनसीबी ने तलब किया है।

अर्जुन रामपाल को एनसीबी ने 16 दिसंबर को एक बार फिर अपने सामने उपस्थित
होने को कहा था। लेकिन, अर्जुन एनसीबी के सामने पूछताछ के लिए उपस्थित
नहीं हुए। उन्होंने उपस्थित होने के लिए अपने वकील के जरिए एनसीबी
से 22 दिसंबर तक का वक्त मांगा है। उनकी नई फिल्म ‘नेल पॉलिश’ का प्रचार
काम देख रही टीम बताती है कि इस दौरान अर्जुन लंदन चले गए हैं। इसी के चलते
अर्जुन की शुक्रवार को मीडिया से प्रस्तावित बातचीत भी रद्द कर दी गई।
अर्जुन रामपाल की ये फिल्म नए साल के पहले दिन ओटीटी पर रिलीज होने वाली
है।

एनसीबी जांच के बीच विदेश यात्रा पर चले जाने वाले अर्जुन रामपाल पहले
फिल्म कलाकार नहीं हैं। इससे पहले अभिनेत्री सपना पब्बी भी एनसीबी का समन
मिलने के बाद अचानक से लंदन चली गईं। एनसीबी यहां मुंबई में सपना को उनके
घर पर तलाशती रही और उन्हें लापता बताती रही। वहीं, सपना ने लंदन पहुंचने
के बाद अपने वहां होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की। उन्होंने
कहा कि एनसीबी को इस बात की जानकारी देकर लंदन आई हैं।

इस बीच इस मामले में नया मोड़ ये भी ले लिया है कि अब करण जौहर को
एनसीबी के सामने पेश होकर अपने उस वीडियो पर सफाई देनी है जिसें उन्होंने
खुद अपने घर हो रही एक पार्टी के दौरान रिकॉर्ड किया। इस वीडियो में दिखने
वाले तमाम सितारों की आंखों से पानी निकल रहा है और सबके चेहरे एक अलग तरह
के भाव भी दिखा रहे हैं। वीडियो में एक कलाकार को कुछ छुपाते हुए भी देखा
जा सकता है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner