Breaking News

भूत के डर से पड़ोसी के घर में सोने गए, इधर चोर ने साफ कर दिया हाथ:

post

भिलाई। भूत के डर से अपने पड़ोसी के घर पर सोना एक दंपती को भारी पड़ गया।
दंपती अपने पड़ोसी के यहां सोने के लिए गया हुआ था और इसी दौरान किसी
अज्ञात चोर ने घर में घुसकर आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल और
2600 रुपये नकद चोरी कर फरार हो गया। अज्ञात चोर के खिलाफ दंपत्ति ने जामुल
थाने में मामला दर्ज करवाया है।
जामुल पुलिस से मिली जानकारी के
अनुसार विश्वबैंक कालोनी ढांचा भवन हाउसिंग बोर्ड निवासी प्रेम रंजन कुमार
बीते 15 दिसंबर को अपनी पत्नी के साथ घर पर सोया हुआ था। आधी रात किचन में
बर्तन और रैक नीचे गिर गया और इसकी आवाज से दोनों काफी डर गए और पूरी रात
नहीं सो पाए। अगले दिन 16 दिसंबर की रात वे लोग अपने पड़ोसी मनोज यादव के
घर पर सोने के लिए चले गए थे। 17 दिसंबर वो अपनी पत्नी के साथ अपने घर पर
गया, तो उसे दरवाजे का ताला टूटा मिला। आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर,
मोबाइल और नकदी 2600 रुपये नहीं थे। इसके बाद वे जामुल थाने पहुंचे और
अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता
रंजन बीईसी कंपनी हथखोज में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर काम करते है और 
विश्वबैंक कालोनी ढांचा भवन हाउसिंग बोर्ड में किराये का मकान लेकर रह रहे
है। कुछ दिनों से रात में उसके घर के बर्तन गिर रहे थे। इससे वो और उसकी
पत्नी काफी ज्यादा भयभीत थे। उन्हें यह लग रहा था कि उनके घर में कोई भूत
या प्रेत है इसलिए वे लोग अक्सर अपने पड़ोसी के घर पर सो जाते थे। बुधवार
की रात को भी वे लोग इसी डर से अपने पड़ोसी के यहां सोने चले गए थे। इसी
दौरान उनके घर पर चोरी की घटना हो गई। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 50
हजार रुपये आंकी गई है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी की
धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner