Breaking News

News Raipur:: पिता पुत्री को तेज रफ्तार बस ने रौंदा, मौत:

post

 रायपुर । नवा रायपुर के डीडीयू चौक
पर तेज रफ्तार बस ने बाइक में पिता के साथ जा रही युवती को टक्कर मार दी।
हादसा इतना खतरनाक था कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई। चालक बस सहित मौके
से फरार हो गया। राखी थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का
केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रूखमणी साहू बालौद निवासी के रूप में
हुई। प्रार्थी चंद्रहास साहू ने बताया कि वह अपने बेटे नेमन साहू के घर
सेक्टर-16 नवा रायपुर आया हुआ था। गुरुवार की शाम लगभग छह बजे साप्ताहिक
बाजार जाने के लिए छोटी लड़की रूखमणी साहू को साथ लेकर राखी बाजार जा रहा
था। दीनदयाल उपाध्याय चौक के पहुंचे थे कि मंत्रालय की तरफ से आ रही बस ने
बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से युवती नीचे गिर गई और बस के पहिए के नीचे आ
गई। घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं चंद्रहास को भी चोट आई है। घटना के
बाद बस चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner