Breaking News

एथलेटिक्स स्पर्धा में खिलाडिय़ों ने दिखाए अपने जौहर:

post

रायपुर। दो दिवसीय 17वीं सीनियर छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स स्पर्धा आज से शुरु हो
गई जिसमें 21 जिलों के 403 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स
एसोसियेशन द्वारा कोटा स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता के पहले दिन
गोला फेंक, लंबी कूद सहित अन्य स्पर्धाओं में खिलाडिय़ों ने अपने-अपने जौहर
का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष जीएस
बॉम्बरा तथा महासचिव राधाकृष्णन पिल्ले मौजूद थे।

 लंबी कूद स्पर्धा 23
वर्ष से अधिक महिला वर्ग में दुर्ग की ममता अव्वल रही। दूसरा स्थान
सत्यावली तथा तीसरा स्थान बेमेतरा की मंजु यादव ने प्राप्त किया। महिला 23
वर्ष आयु वर्ग लंबी कूद में कांकेर की दुर्गा पहले, बेमेतरा की लक्ष्मी
दूसरे तथा दुर्ग की दुर्गा गुप्ता तीसरे स्थान पर रही। गोला फेंक 23 वर्ष
से अधिक आयु वर्ग गोला फेंक में बस्तर की पीफा कश्यप पहले,बेमेतरा की मंजु
यादव दूसरे तथा बिलासपुर की वेद यादव तीसरे स्थान पर रहीं
गोला फेंक 23
वर्ष से अधिक आयु वर्ग पुरुष  में धमतरी के कदम चंद पहले,दुर्ग के कामेश
कोसरे दूसरे तथा दुर्ग के किशन साहू तीसरे स्थान पर रहे।5000 मीटर दौड़
पुरुष वर्ग 23 वर्ष से कम में बेमेतरा के ओमकार वर्मा,बिलासपुर के सुखसागर
दूसरे तथा बालोद के नितिश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद 23 वर्ष में
रायपुर के आशीष पहले,सरगुजा के विपिन कुमार दूसरे तथा दुर्ग के आकाश धनगर
तीसरे स्थान पर रहे।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner