Breaking News

तपती गर्मी में कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन वाइफ Sumona Chakravarti ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, Swimsuit पहन पूल में उतरीं :

post

'द कपिल शर्मा शो' में भोली-भाली 'भूरी' बनकर लोगों का दिल जीतने वाली कमीडियन और ऐक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने अपनी फोटोज से पारा बढ़ा दिया है। इस चिलचिलाती गर्मी में उनका दिल किसी हिल स्टेशन जाने का कर रहा है और अपने पुराने हिमाचल प्रदेश की ट्रिप  को याद करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर कर दीं। इन तस्वीरों में सुमोना ब्लू कलर के स्विमसूट में नजर आ रही हैं और गजब ढा रही हैं। कभी वो खिड़की से बाहर की खूबसूरती को निहार रही हैं तो कभी पानी में डुबकी लगाकर चिल कर रही हैं। उनका ये बोल्ड अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है और उनका पोस्ट वायरल हो रहा है।
  इन फोटोज को शेयर करते हुए सुमोना चक्रवर्ती ने कैप्शन में लिखा है, 'मे डे! मे डे! हीटवेव गो अवे। या फिर मुझे हिल्स पर वापस ले चलो।' इसके साथ उन्होंने हैशटैग में #throwbackmemories #HimachalDiaries लिखा है।

फैंस हुए इस अदा पर फिदा

सुमोना के इस पोस्ट पर फैंस ने भर-भरकर कमेंट किया है। एक फैन ने लिखा, 'इस गर्मी में और गर्मी बढ़ा रही हो।' वहीं, एक ने कमेंट किया, 'क्या बात है भूरी।' ऐक्ट्रेस का ये पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

सुमोना चक्रवर्ती

सुमोना सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। इन दिनों वो जिम में भी जमकर पसीना बहा रही हैं। उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो वर्कआउट करती दिखाई दे रही थीं।
कपिल की ऑनस्क्रीन वाइफ बनकर हुईं फेमस
सुमोना चक्रवर्ती
सुमोना को 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से खूब पॉप्युलैरिटी मिली थी। इस शो में वो कपिल की वाइफ बनी थीं और उनके होंठ पर किए गए जोक भी काफी फेमस हुए थे। इसके बाद से वो कपिल के साथ शो में जुड़ी रहीं और फिर 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आईं। उन्होंने कपिल की ऑनस्क्रीन वाइफ के अलावा 'भूरी' का किरदार भी निभाया, जो ऑडियंस को पसंद आया।

11 साल की उम्र में शुरू की ऐक्टिंग
इस शो के अलावा सुमोना को 'बड़े अच्छे लगते हैं' टीवी सीरियल में उनके किरदार के लिए भी जाना जाता है। बहुत कम लोग जानते होंगे कि सुमोना ने आमिर खान और मनीषा कोइराला की 'मन' से 11 साल की उम्र में ऐक्टिंग की शुरुआत कर दी थी।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner