Breaking News

रेलवे स्टेशन में पकड़ाया भोपाल के दो गांजा तस्कर:

post

रायपुर। शासकीय रेलवे पुलिस ने दो युवकों को 4 पिट्टू बैग में 22 किलोग्राम
गांजे के साथ गिरफ्तार किया। ये दोनों युवक भोपाल के रहने वाले बताए जा
रहे है और ओडिशा से गांजा लेकर इसे वे भोपाल ले जाने की फिराक में थे।
जीआरपी
थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार बोर्झा ने बताया कि रेलवे स्टेशन के सामने
मंदिर के पास करन गोंड (21) विदिशा रोड सुकी सेवनिया भोपाल और विक्की
छावडिय़ा (19) भानपुर चौराहा पटेल कॉलोनी विदिशा रोड के रहने वाले को
गिरफ्तार किया।

दोनों आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर पहुंचे थे और भोपाल जाने
की फिराक में थे। रेलवे पुलिस अधीक्षक जेआर ठाकुर के निर्देश पर रेलवे
स्टेशन परिसर में जांच के दौरान दोनों को पकड़ा गया। दोनों के कब्जे से 4
पिट्टू बैग में 22 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गांजा की कीमत 1 लाख 10 हजार
रुपए आंकी गई है। दोनों युवकों के खिलाफ धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट के
तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी आरके बोर्झा के साथ एएसआई
गोपी सिंह पैकरा, प्रधान आरक्षक सलीम अहमद, आरक्षक विकास पांडेय, विकास
सिंह, देवेन्द्र श्रीवास, मोरध्वज वर्मा शामिल थे।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner