रायपुर, 28 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले को 232 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से प्रेमनगर में आयोजित कार्यक्रम में 24.29 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण 63 विकास कार्यों का लोकार्पण और 208.20 करोड़ रुपये की लागत के 54 कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर नगर पंचायत में मंगल भवन के पास डोम निर्माण के लिए एक करोड़, इंडोर स्टेडियम के लिए 50 लाख तथा दो किलोमीटर बीटी सड़क निर्माण के लिए 1.20 करोड़ रुपये की अतिरिक्त घोषणा की।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। विकास का लाभ प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने जल संचय जनभागीदारी अभियान में सूरजपुर जिले के प्रदेश में प्रथम और देश में चौथे स्थान पर आने पर बधाई दी। साथ ही बताया कि जिले में जल संरक्षण एवं संवर्धन के 2,212 कार्यों पर लगभग 130.56 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, 360 नए खरीदी केंद्रों की स्वीकृति तथा सिंचाई सुविधाओं के विस्तार का उल्लेख किया। उन्होंने महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री जनमन योजना, तेंदूपत्ता संग्रहण दर में वृद्धि और डिजिटल सेवाओं के माध्यम से जनकल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम को कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय, श्री भूलन सिंह मरावी, श्रीमती शकुंतला पोर्ते सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Journalist खबरीलाल