Breaking News

SECL (खबरीलाल न्यूज़) :: एसईसीएल गेवरा क्षेत्र में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अंतर्गत संकल्प दिवस का आयोजन; सीएमडी हरीश दुहन ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ :

post

khabrilal

एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान गेवरा के व्यू प्वाइंट पर मानव शृंखला बनाकर एसईसीएल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सतर्कता, पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अंतर्गत गेवरा क्षेत्र में आयोजित संकल्प दिवस का यह विशेष आकर्षण रहा, जिसके माध्यम से प्रतिभागियों ने “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” का संदेश दिया।

केंद्रीय सतर्कता आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के क्रम में आयोजित संकल्प दिवस कार्यक्रम में साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, गेवरा क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक अशोक कुमार सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।  

सीएमडी हरीश दुहन ने सभी उपस्थितों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। अपने सम्बोधन में उन्होने  कहा कि, “इस वर्ष की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए एसईसीएल में विभिन्न जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि तकनीक के माध्यम से हम अपनी कार्यप्रणाली में और अधिक पारदर्शिता एवं दक्षता लाएँ।”कार्यक्रम के अंतर्गत “एक पेड़ सतर्कता के नाम” पहल के तहत पौधारोपण किया गया। 

एसईसीएल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएँ, जनजागरूकता अभियान एवं अन्य गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इन पहलों का उद्देश्य कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आमजन की सहभागिता से पारदर्शी कार्यसंस्कृति को सुदृढ़ करना तथा भ्रष्टाचारमुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner