Breaking News

News Bilaspur:: हसदेव को लेकर शुरू हुई लामबंदी:

post

 बिलासपुर। हसदेव अरण्य के परसा में बिना ग्रामसभा के
कोयला खदान के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई और रात के वक्त काटे जा रहे
पेड़ों को लेकर अब प्रभावित आदिवासियों के साथ ही प्रदेश के अलग-अलग जिलों
में काम करने वाले स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों का गुस्सा फूटने लगा
है। हसदेव अरण्य के परसा में राज्य शासन ने परसा ईस्ट केते बसान और
परसा कोल ब्लाक के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई के साथ ही कोयला खनन के
लिए राजस्थान सरकार को अनुमति दे दी है। स्वयंसेवी संगठनों और हसदेव अरण्य
में रहने वाले आदिवासियों ने सघन वनक्षेत्र में कोयला खदान संचालन करने का
विरोध किया है। इस आंदोलन में अब आम आदमी पार्टी कूद गई है। आम आदमी पार्टी
के रणनीतिकारों के साथ ही पदाधिकारियों को राज्य व केंद्र सरकार को घेरने
के लिए बड़ा मुद्दा मिल गया है। हसदेव बचाओ,जंगल बचाओ,आदिवासी बचाओ और
छत्तीसगढ़ बचाओ जैसे प्रभावी नारों के साथ सड़क की लड़ाई शुरू कर दी है।
प्रदेशभर में आंदोलन की शुस्र्आत कर दी है। बुधवार को बिलासपुर जिला
मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया था। आप के साथ ही छत्तीसगढ़िया क्रांति
सेना भी विरोध में आ गई है। हसदेव अरण्य क्षेत्र में कोल खनन की अनुमति के
विरोध में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने मानव श्रृंखला बनाया था।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner