Breaking News

news Bilaspur:: रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का दौरा:

post

 बिलासपुर। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का अंबिकापुर दौरा
लगभग तय माना जा रहा है। वे बिलासपुर में नहीं रुकेंगे बल्कि सीधे
अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। जहां वे नई ट्रेन का उद्घाटन करेंगे उसके
बाद सड़क मार्ग से कोरबा आएंगे। बिलासपुर जोन से इस संबंध में हालांकि अभी
तक कोई सूचना जारी नहीं हुई है। रेल मंत्री रेल मंत्री का दौरा
कार्यक्रम 14 मई को ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन भुवनेश्वर से प्रारंभ होगा यहां
वे निरीक्षण करेंगे। इस दौरान अफसरों की मैराथन बैठक लेकर कोयला ढुलाई को
और मजबूत बनाने पर जोर देंगे। कोयला ढुलाई का पूरा दारोमदार रेलवे पर है
इसलिए दिल्ली के मंत्री और अफसर छत्तीसगढ़ और ओडिशा की कोयला खदानों और
रेलवे की साइडिंग का लगातार दौरा कर रहे हैं। इसी के मद्देनजर केंद्रीय रेल
मंत्री अश्वनी वैष्णव का दौरा प्रस्तावित है। रेलमंत्री प्रोग्राम
के मुताबिक वे 13 मई को सुबह सात बजे दिल्ली से रवाना होकर 9.05 बजे
भुवनेश्वर पहुंचेंगे। यहां वे 11 से तीन बजे तक पार्टी के कार्यक्रम में
शामिल होंगे। दोपहर तीन बजे भुवनेश्वर से विंडो निरीक्षण करते हुए दोपहर
4.30 तालचेर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। शाम पांच से सात बजे तक तालचेर लोडिंग
पाइंट, रेलवे कोयला डिपार्टमेंट और एनटीपीसी तालचेर एरिया की समीक्षा
मीटिंग करेंगे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner