Breaking News

साप्ताहिक ऑनलाइन संगीत गायन में खेले श्याम संग होली जैसे गीत ने बांधा समां:

post

00 गुनरासपिया फाउंडेशन का लाइव आयोजन
रायपुर।
शास्त्रीय गायकों
की प्रतिभा को जन जन तक पहुंचाने के लिए कोरोना काल को देखते हुए
गुनरासपिया फाउंडेशन के नेतृत्व में प्रत्येक रविवार को फेसबुक के माध्यम
से आनलाइन संगीत गायन का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत आज 27वीं कड़ी
में बिलासपुर के युवा शास्त्रीय गायक लालाराम लोनिया ने खेले श्याम संग
होली गान प्रस्तुत देते हुए समां बाध लिया।

गायन की शुरुआत
राग-वृन्दावनी सारंग से की। सबसे पहले उन्होंने विलंबित झपताल की बंदिश-
हाँ श्याम मोरी प्रस्तुत किया। इसके बाद त्रिताल में-खेले श्याम संग होरी,
ताल-एकताल में श्याम नंदलाल मेरो, ले गयो मन मेरो की प्रस्तुति देकर संगीत
रसिकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायन का समापन राग भूपाली पर आधारित स्वरचित
भजन-हे गणराज,से किया। कार्यक्रम में तबले पर भिलाई के राम सरपे ने एवं
हारमोनियम पर भिलाई के परन राज भाटिया ने सुंदर संगत की। कलाकारों ने संगीत
सीखने वाले युवाओं के सवालों का उत्तर देकर जरूरी टिप्स भी दिए। श्रोताओं
ने पूरे कार्यक्रम में लगातार तारीफें और अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।

गुनरस
पिया फाउंडेशन दीपक व्यास ने बताया कि कोरोना काल में देश-विदेश के
कलाकारों को फेसबुक के माध्यम से कार्यक्रम प्रस्तुति का अवसर दिया जा रहा
है। गुनरस पिया फाउंडेशन शास्त्रीय संगीत के संरक्षण एवं प्रचार प्रसार
हेतु लगातार कार्य कर रहा है। देशभर के संगीत प्रेमी लाइव कार्यक्रम का
आनंद लेते हैं।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner