Breaking News

News New Delhi:: 24 महिलाओं सहित 29 लोग लापता, तलाश में जुटे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल:

post

नई दिल्ली |राजधानी दिल्ली के मुंडका में एक व्यावसायिक इमारत में आग लगने की घटना के बाद व्याकुल परिजन अपने प्रियजनों की तलाश में शुक्रवार की रात से कभी अस्पताल तो कभी थाने और कभी घटनास्थल के चक्कर काट रहे हैं। इस घटना में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीमों को अंदर कुछ लोगों के अवशेष मिले हैं। इससे माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़कर 30 तक पहुंच सकती है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन को बंद कर दिया गया है।

इस हादसे के बाद पुलिस को अब तक 29 लोगों की मिसिंग कम्पलेंट मिली है, जिनमें 24 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। मृतकों की शिनाख्त के लिए पुलिस ने उनकी डीएनए जांच कराए जाने का निर्णय लिया है। दिल्ली स्थित FSL की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। संजीव गुप्ता की अगुवाई में फॉरेंसिक टीम मौके की फॉरेंसिक जांच करेगी। अपने प्रियजनों की तलाश में जुटे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

उन्हें कहीं से कोई खबर नहीं मिल रही है। वह पुलिस और प्रशासन से अपनों को जल्द से जल्द खोजने की गुहार लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की ओर से मुंडका अग्निकांड के मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। इसके साथ ही सरकार ने मुंडका में हुए इस भीषण अग्निकांड की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा उसे कतई बख्शा नहीं जाएगा। 

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner