Breaking News

News Raipur:: छत्‍तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने किया बेहाल:

post

 रायपुर , इन दिनों प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर से बदला है और गर्मी में
लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में
प्रदेश के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बदलाव के आसार नहीं है। बस्तर
क्षेत्र में हल्की वर्षा और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। शनिवार को
प्रदेश भर में एआरजी मुंगेली सर्वाधिक गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान
45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर की तपिश में एक बार फिर
से बढ़ोतरी हुई और गर्मी से लोग हलकान रहे। हालांकि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों
में हल्की वर्षा भी दर्ज की गई। प्रदेश के अधिकतम तापमान में बस्तर और
बिलासपुर संभाग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। बिलासपुर संभाग में न्यूनतम
तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों
में गर्मी भी बढ़ेगी, लेकिन कुछ क्षेत्रों में राहत के फुहार पड़ने के आसार
है। केरल में 27 मई से दक्षिण पश्चिम मानसून आने के भी संभावना है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner