Breaking News

रात को छोड़े भालू ने सुबह फिर से आतंक मचाना किया शुरु :

post

00 एक ग्रामीण की मौत, दो ग्रामीण भागे बाइक छोड़कर
पेंड्रा।
कटघोरा
वनमंडल से रेस्क्यू कर सोमवार की रात को जिस भालू को गौरेला के जंगल में
छोडा गया था। उसने मंगलवार की सुबह से एक बार फिर आतंक मचाना शुरू कर दिया।
जिले के खोडरी वन परिक्षेत्र के मुसियारी घाट के पास भालू ने एक ग्रामीण
पर हमला कर उसे घायल कर दिया और वह अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम
तोड़ दिया। वहीं दो ग्रामीण अपनी बाइक छोड़कर किसी तरह अपनी जान बचाने में
कामयाब हुए। घटना की सूचना मिलने के बाद एक बार फिर वन विभाग का अमला भालू
को रेस्क्यू करने में लग गया है।

उल्लेखनीय है कि कटघोरा में इसी भालू
ने एक महिला को मार डाला था और दूसरी महिला किसी तरह जान बचाकर भागी। हिंसक
होने के कारण भालू को रेस्क्यू करने का निर्णय लिया गया और कानन पेंडारी
जू की रेस्क्यू टीम पहुंची और तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद पकड़कर उसे
पिंजरे में बंद किया। पहले उसे कानन पेंडारी जू लाने की योजना थी फिर बाद
में उसे गौरेला के जंगल में छोडऩे का निर्णय लिया गया। कटघोरा से गौरेला के
जंगल तक लाने के लिए भालू को शाम को ट्रैक्यूलाइजर गन से बेहोश कर लाया
गया और देर रात में रेस्क्यू टीम ने गौरेला के जंगल में छोड दिया। उम्मीद
थी कि वह जंगल के अंदर जाने के बाद बाहर नहीं आएगा।
पर सुबह खोडरी—
खोंगसरा मार्ग पर पहुंच गया जिसे सबसे पहले पेंड्रा से बिलासपुर के बीच
चलने वाली बस के चालक व यात्रियों ने देखा। भालू सड़क पर ही खडा था। किसी
तरह चालक ने किनारे से बस निकाली। बस के पीछे बाइक सवार भी था जिसने दूर से
ही भालू को देख लिया। भालू को नजदीक आता देख बाइक सवार दोनों ग्रामीण बाइक
को छोडकर भाग निकला।

भालू बाइक के नजदीक पहुंचा और बाइक को
क्षतिग्रस्त कर दिया। वह आक्रमक हो चुका था। उसी समय एक बुजुर्ग ग्रामीण
पैदल आ रहा था। जिसे देखते ही भालू ने हमला कर दिया। बुजुर्ग का चेहरा नोच
डाला। खून से लथपथ ग्रामीण सड़क पर बैठ गया। किसी तरह वन विभाग को सूचना दी
गई और अमला लेकर टीम पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल ग्रामीण को
पेंड्रा रवाना किया गया लेकिन ग्रामीण ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम
तोड दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग
घुमंतू है। अक्सर आसपास के गांव के घरों में मांगते देखा गया है। घटना के
बाद पेंड्रा व बेलगहना वन परिक्षेत्र का अमला मौके पर पहुंच गया है। अभी
भालू जिस जगह पर है वह दोनों रेंज की सीमा है। दोनों तरफ से लोगों की
आवाजाही रोक दी गई है। इसके अलावा भालू पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही
है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner