- कोरियन महिलाएं दुनियाभर में अपनी बेदाग और चमकदार स्किन के लिए जानी जाती हैं। यहां की महिलाएं शीशे जैसी चमकदार त्वचा के लिए 10 स्टेप स्किन केयर रूटीन फॉलो करती हैं। इस प्रक्रिया के दौरान वह अपने चेहरे पर नेचुरल चीजों का उपयोग करती हैं। वहीं पिछले कुछ सालों से भारतीय महिलाओं के बीच भी कोरियन स्किन केयर ब्यूटी प्रोडक्ट्स काफी पॉपुलर हो रहे हैं। इसका कारण इनमें इस्तेमाल होने वाले नेचुरल इंग्रीडिएंट्स हैं।
लेकिन हर बार ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदना संभव नहीं होता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही कुछ कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट्स बना सकती हैं। इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर आपकी त्वचा कुछ दिनों में ही निखरने लगेगी।
क्यों फेमस है के प्रोडक्ट्स
आजकल मार्केट में कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट्स का बोलबाला है। इसके एक ही अनेक कारण हैं। सबसे अहम कोरियन लोग अपने ब्यूटी प्रोडक्ट में नेचुल चीजों का उपयोग करते हैं, जिसकी वजह से उनकी स्किन हमेशा ग्लो करती है।ये प्रोडक्ट्स चेहरे को नुकसान भी नहीं पहुंचाते हैं। इसलिए आजकल महिलाएं अपनी किट में कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट्स को शामिल करना पसंद करती हैं।
चावल के आटे का फेस मास्क
korean beauty productsचावल के आटे में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह तत्व स्किन एजिंग समस्या को कम करते हैं ,यूवी डैमेज से चेहरे को बचाते हैं और इससे त्वचा में ग्लो आता है। वहीं ऐलोवेरा से त्वचा मॉइश्चराइज रहती है और चेहरे पर मुंहासे भी कम होते हैं। इसलिए आप इन दोनों को मिलाकर फेस मास्क बना सकती हैं। ये फेस मास्क आपको कोरियन महिलाओं जैसी खिली-खिली और साफ स्किन प्रदान करेगा।
आवश्यक सामग्री
3 चम्मच चावल का आटा
2 चम्मच ऐलोवेरा पल्प
ठंडा पानी
विधि
एक बाउल में 3 चम्मच चावल का आटा, 2 चम्मच ऐलोवेरा पल्प और गाढ़ा पेस्ट बनाने के लिए आवश्यकता अनुसार पानी डालें।
अब इस फेस मास्क को अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लें।
करीब 1 घंटे बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
यह कोरियन फेस मास्क आपकी त्वचा पर निखार लाएगा और आप जवां नजर आने लगेंगी।
हफ्ते में 1 बार इस फेस मास्क का इस्तेमाल करें।
फर्मेंटेड राइस वाटर फेस मिस्ट बनाएं
korean beauty products for glowing skinकोरिया में महिलाएं अपने ब्यूटी केयर रूटीन में फर्मेंटेंड चावल का उपयोग करती हैं। चावल के पानी से यूवी डैमेज कम होता है, जिससे कोलेजन का प्रोडक्शन ज्यादा होता है। इससे आपके चेहरे पर मौजूद झुर्रियां कम होने लगेंगी और आपका चेहरा खिल उठेगा।
आवश्यक सामग्री
चावल
स्प्रे बोतल
विधि
राइस वाटर फेस मिस्ट बनाने के लिए चावल को उबालकर छान लें और फिर पानी को अलग रख दें।
अब इस पानी को ठंडा होने के लिए रख दें। फिर स्प्रे बोतल में भर लें।
इसके बाद करीब 2-3 दिन तक इसे फर्मेंटेड होने दें। (ग्लो के लिए DIY नुस्खे)
आप इसका इस्तेमाल सुबह नहाने के बाद और सोने से पहले कर सकती हैं।
इस फेस मिस्ट को लगाने से आपका चेहरा चमक उठेगा।
korean glass skinग्री टी में एंटी-कैंसर प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। इसलिए आप पीने के साथ-साथ आप इसका उपयोग चेहरे पर भी कर सकती हैं। ग्रीन टी से झुर्रियां और मुंहासों जैसी समस्या दूर हो जाती है। त्वचा को मॉइश्चराइज करने के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है।
आवश्यक सामग्री
1 कप पानी
आधा चम्मच ग्रीन टी
विधि
इसके लिए एक पॉट में 1 कप पानी और आधा चम्मच ग्रीन टी डालें।
अब इसे अच्छे से उबाल लें।
उबलने के बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
अब अपना चेहरा धो लें। इसके बाद ग्रीन टी से अपने चेहरे को साफ करें। (घरेलू नुस्खे से चेहरे के दाग हटाएं)
ग्री टीन से आपका चेहरा डिटॉक्सीफाई होगा, जिससे आप पिंपल्स और ब्रेकआउट से छुटकारा पा लेंगी।
साफ और ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए दिन में दो बार ग्रीन टी से अपना चेहरा धोएं।

Journalist खबरीलाल