Breaking News

News Lucknow:: योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट विधानसभा में पेश:

post

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे
कार्यकाल का पहला बजट बृहस्पतिवार को विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश
कुमार खन्ना ने पेश किया। वित्त वर्ष 2022-23 के लिये छह लाख 15 हजार 518
करोड़ 97 लाख करोड़ रुपये के इस बजट में सरकार के विभिन्न विभागों की
आवश्यकताओं और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए प्रावधान किये गये हैं।

बजट में मुख्यमंत्री लघु ंिसचाई योजना के लिये 1000 करोड़ रूपये की
व्यवस्था प्रस्तावित है। इसके अलावा 15,000 सोलर पम्पों की स्थापना और
60.20 लाख क्विन्टल बीजों का वितरण किया जाना प्रस्तावित है। महिला उत्थान
के लिये सूक्ष्म एवं लघु उद्योग क्षेत्र में मिशन शक्ति कार्यक्रम के
अन्तर्गत महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तीकरण तथा कौशल विकास के लिये 20 करोड़
रूपये का प्रावधान प्रस्तावित है। स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना
के तहत 2022-2023 के लिये 1500 करोड़ रुपये की बजटीय व्यवस्था प्रस्तावित
है।

प्रतियोगी छात्रों को उनके घर के पास ही कोंिचग की सुविधा उपलब्ध कराने
के उददेश्य से राज्य सरकार द्वारा सभी मण्डल मुख्यालयों में चलाई जा रही
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का विस्तार प्रदेश के सभी जिलों में करने के
लिये 30 करोड़ रूपये के प्रावधान का प्रस्ताव है।

बजट में, वाराणसी में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की स्थापना के
लिये जमीन खरीदने के वास्ते 95 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। खेल
के विकास एवं उत्कृष्ट कोटि के खिलाड़ी तैयार करने के लिये मेरठ में मेजर
ध्यानचन्द खेल विश्वविद्यालय के निर्माण पर 700 करोड़ रूपये की धनराशि व्यय
की जाएगी। वहीं, विश्वविद्यालयों के लिये 50 करोड़ रूपये की व्यवस्था का
प्रावधान प्रस्तावित है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner