Breaking News

News Raipur:: आनलाइन दवा व्यापार पर प्रतिबंध लगाने की मांग:

post

 रायपुर । कन्फेडरेशन आफ आल इंडिया
ट्रेडर्स (कैट) ने विदेशी ई-कामर्स कंपनियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
कैट का कहना है कि इन कंपनियों द्वारा नियमों का उल्लंघन कर दवा की आनलाइन
बिक्री की जा रही है। कैट ने पत्र लिखकर केंद्र सरकार से आनलाइन दवा की
बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
अमर पारवानी ने कहा कि विदेशी ई-कामर्स कंपनियों द्वारा ड्रग एवं
कास्मेटिक्स कानून 1940 के प्रविधानों का पालन नहीं किया जा रहा है। इससे
देश के रिटेल केमिस्ट कारोबारियों का व्यापार चरमरा गया है। इन कंपनियों
द्वारा बहुत-सी दवाइयों पर 30 से 40 प्रतिशत तक छूट देकर ई-कामर्स व्यापार
का दुरुपयोग किया जा रहा है। इन्हें मुफ्त शिपिंग सुविधा के चलते कोई
नुकसान नहीं उठाना पड़ता। पूंजी डंपिंग की उनकी प्रथा से देश में दवा सप्लाई
चेन प्रभावित हो रही है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner