Breaking News

बड़े ब्रेस्‍ट को छोटा दिखाने के लिए इस तरह करें कुर्ती का चुनाव :

post

  1. ट्रेडिशनल लुक पसंद करने वाली महिलाओं को कुर्ता, कुर्ती, सलवार सूट आदि पहनना भी खूब भाता है। आजकल ज्यादा ट्रेंड कुर्ता या कुर्ती के साथ लेगिंग पहनने का है। अमूमन महिलाएं एक ही लेगिंग के साथ अलग-अलग कुर्तियां पहन लेती हैं। मगर कुर्ता या कुर्ती में आप तब ही अच्छी नजर आएंगी, जब वह आपकी फिटिंग का होगा।
    आमतौर पर महिलाएं कुर्ता या कुर्ती खरीदते वक्त केवल अपने साइज को ही महत्व देती हैं, जबकि कुर्ते या कुर्ती की नेक डिजाइन पर भी यह बात निर्भर करती है कि वह आप पर कैसी नजर आएगी। खासतौर पर जिन महिलाओं के ब्रेस्ट हैवी होते हैं, उन्हें तो कुर्ती की नेकलाइन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
    इस विषय में हमने स्टाइलिस्ट निधि शर्मा से बात की। वह कहती हैं, 'अगर ब्रेस्ट हैवी हैं तो कुर्ती की फिटिंग अच्छी है या बुरी, यह केवल उसके साइज के आधार पर ही तय न करें। क्योंकि हो सकता है कि कुर्ती आपकी फिटिंग की हो मगर उसमें आपके ब्रेस्‍ट और भी ज्‍यादा हैवी नजर आ रहे हों। '

    वी-नेकलाइन वाली कुर्ती

    अगर आपके ब्रेस्ट हैवी हैं , तो आप उन्हें छोटा दिखाने के लिए वी-नेकलाइन वाली कुर्तियों को अपनी वॉर्डरोब में शामिल करें। यदि आप वी-नेकलाइन वाली कुर्ती पहन रही हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें-
        वी-नेकलाइन थोड़ी डीप होनी चाहिए, छोटी लेंथ वाली नेकलाइन में भी आपके ब्रेस्‍ट बड़े नजर आएंगे।
        वी-नेकलाइन बहुत ज्यादा वाइड नहीं होनी चाहिए। ऐसा होने पर भी ब्रेस्ट बड़े नजर आते हैं।

    अंगरखा स्टाइल कुर्ती डिजाइन

    अंगरखा स्टाइल की कुर्तियां भी आजकल काफी ट्रेंड में हैं। आपको बाजार में इस तरह की कुर्तियों में एक से बढ़कर एक डिजाइन मिल जाएंगे। निधि बताती हैं, 'अंगरखा स्टाइल की कुर्तियों में चेस्‍ट पर ही डिजाइन होने से एक इल्यूजन बन जाता है, जो ब्रेस्ट के भारीपन को छुपाता है।' अंगरखा स्टाइल में बहुत तरह की डिजाइन आपको बाजार में मिल जाएंगी हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं को बहुत अधिक वर्क वाली अंगरखा नेकलाइन का चुनाव भी नहीं करना चाहिए।  
    डीप गोल गला कुर्ती डिजाइन

    डीप गोल गला कुर्ती भी हैवी ब्रेस्‍ट वाली महिलाओं पर अच्‍छी लगेंगी। मगर इसके लिए आपको सही ब्रा का भी चुनाव करना होगा। अगर आप डीप गोल गले में असहज महसूस कर रही हैं, तो आपको कुर्ते के साथ हैवी नेकलेस भी पहन लेना चाहिए। इससे आपका चेस्‍ट भी ढक जाएगा और आप कुर्ती में स्‍टाइलिश नजर आएंगी। गोल गले वाली कुर्ती के साथ आप इन टिप्‍स को भी अपना सकती हैं-
        गोल गले के साथ आप हैवी चोकर पहन सकती हैं।
        अगर आपको डीप गोल गले में थोड़ा असहज महसूस हो रहा है, तो आप नेट फैब्रिक का दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं।  
    स्वीटहार्ट शेप नेकलाइन कुर्ती
    स्वीटहार्ट शेप नेकलाइन भी हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं पर अच्छी नजर आती है। खासतौर पर कुर्ती या कुर्ते में इस तरह की डिजाइन रखने से आपके हैवी ब्रेस्ट छोटे और शेप में नजर आते हैं। कुर्ती में इस तरह की नेकलाइन रखने पर इन टिप्‍स को अपना सकती हैं-
        सॉलिड कलर वाली कुर्ती में आपको स्वीटहार्ट नेकलाइन बनवानी चाहिए। प्रिंटेड कुर्ते पर इस तरह की नेकलाइन अच्छी नहीं लगती है।
        अगर आपके सूट पीस पर पहले से नेकलाइन पर वर्क है, तो आपको स्वीटहार्ट शेप नेक डिजाइन नहीं बनवानी चाहिए।

    पान शेप नेकलाइन कुर्ती  

    कुर्ती में आप पान शेप नेकलाइन बनवाती हैं तो भी आपके ब्रेस्‍ट का साइज छोटा ही नजर आता है। पान शेप नेक डिजाइन अनारकली कुर्ता, ए-लाइन स्‍ट्रेट कुर्ती, फ्रंट स्लिट कुर्ती आदि पर खूब अच्छा लगता है। यदि आप कुर्ती की नेक लाइन को पान शेप में बनवा रही हैं, तो कुछ बातों का विशेष ध्‍यान रखें।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner