- नई दिल्ली. विटामिन सी से भरपूर फल न सिर्फ आपकी इम्यूनिटी बल्कि आपके
एनर्जी लेवल और खूबसूरती को भी बनाए रखने का काम करते हैं। ऐसे में बात जब
कभी विटामिन सी से भरपूर फलों की होती है तो सबसे पहला नाम संतरे और नींबू
का ही आता है। डॉक्टर भी गर्मियों के दौरान शरीर की थकान और कमजोरी को दूर
करने के लिए डाइट में संतरा और नींबू का रस शामिल करने की सलाह देते हैं।
लेकिन ऐसे में कई बार मन में एक सवाल उठता है कि दोनों विटामिन सी से भरपूर
फलों में कौन सा ऐसा फल है , जो सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता
है। आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब।
संतरा और नींबू में कौन ज्यादा सेहतमंद-
संतरा
और नींबू, दोनों में मौजूद पोषक तत्वों की मात्रा अलग-अलग होती है, लेकिन
दोनों का ही सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। संतरा में शुगर
की मात्रा नींबू की तुलना में अधिक होती है। जिसकी वजह से संतरे में कैलोरी
और कार्बोहाइड्रेट नींबू की तुलना में अधिक हो सकता है।
वहीं,
नींबू में संतरे की तुलना में लिपिड, फाइबर और प्रोटीन की अधिकता होती है।
हालांकि, बात अगर विटामिन सी की हो, तो दोनों में भी विटामिन सी भरपूर
मात्रा में मौजूद होता है।
संतरे के जूस में विटामिन ए, विटामिन
बी1, विटामिन बी2, विटामिन बी3, विटामिन बी5, विटामिन बी9, विटामिन ई के
साथ-साथ मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम, कॉपर और जिंक जैसे कई पोषक तत्व
पाए जाते हैं।
नींबू के जूस की बात कि जाए, तो इसमें आयरन, विटामिन
बी6 और फास्फोरस का स्तर तुलनात्मक रूप से अलग-अलग होता है। नींबू और संतरे
दोनों में लगभग समान मात्रा में विटामिन सी होता है। संतरे और नींबू के
छिलके में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है। दूसरी ओर, कच्चे नींबू के रस
में संतरे के रस की तुलना में विटामिन सी अधिक होता है।
संतरा और
नींबू के गुणों की बात कि जाए, तो दोनों में एंटी-डायबिटीज,
एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल इत्यादि गुण पाए जाते
हैं। ऐसे में स्वास्थ्य के लिहाज से दोनों का सेवन आपके लिए हेल्दी हो सकता
है। अगर आप लो-कार्ब या लो-कैलोरी डाइट पर हैं तो नींबू इन दो फलों में से
एक बेहतर विकल्प है लेकिन लो फैट डाइट के लिए संतरा सबसे अच्छा विकल्प है।

Journalist खबरीलाल