नई दिल्ली, दिल्ली नगर निगम पूर्वी दिल्ली की करीब 18 हजार से अधिक संपत्तियों पर हथौड़ा और बुलडोजर चलाने की तैयारी में है। इस सिलसिले में निगम के भवन विभाग ने 20 साल से भी अधिक पुराने मकानों को अवैध निर्माण की श्रेणी में बुक कर रखा है। एकीकृत निगम होने से पहले और बाद में संपत्ति मालिकों को लगातार नोटिस भेजे जा रहे हैं। नोटिस मिलने के बाद से संपत्ति मालिकों के धड़कनें बढ़ गई हैं। जिन मकानों को कार्रवाई के लिए बुक किया गया है, उन सभी में लोग रह रहे हैं।
ये हैं इलाके
जानकारी के मुताबिक एकीकृत दिल्ली नगर निगम से पहले पूर्वी दिल्ली निगम भवन विभाग के अधिकारियों ने अशोक नगर, लक्ष्मी नगर, खिचड़ीपुर, दिलशाद गार्डन, गीता कॉलोनी, शकरपुर, मंडावली, उस्मानपुर, गांधी नगर, रघुबरपुरा, सीलमपुर, मौजपुर, सहित शाहदरा दक्षिण और शाहदरा उत्तरी जोन के तहत उक्त कॉलोनियों सहित अन्य में लोगों को भवन विभाग की तरफ से बड़ी संख्या में नोटिस भेजे जा चुके हैं।
अधिकारी का पक्ष
दिल्ली नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों को नोटिस भेजे गए हैं, उनके मकान या दुकान को तोड़ने की कोई योजना नहीं है। यह कार्रवाई अनधिकृत कॉलोनियों में भी नहीं की जाएगी। सिर्फ सड़कों और पार्कों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इस संबंध में नगर निगम की तरफ से एक पब्लिक नोटिस भी जारी किया जा रहा है। साथ ही निगम के ट्विटर हैंडल @ MXCXDY DYelhi पर इसे पोस्ट किया गया है। साथ ही मोबाइल नंबर 9999611008 पर भी संपर्क कर सकते हैं। जिन संपत्ति मालिकों को नोटिस मिले हैं, उन्होंने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि इसमें कहा गया है मकान खाली करो अन्यथा मकान तोड़ दिया जाएगा, जबकि उनके मकान 10 से 20 साल पुराने बने हैं।

Journalist खबरीलाल