Tomato Price today। कुछ दिनों पहले तक नींबू के आसमान
छूते भाव को देखकर सोशल मीडिया पर कई Funny मैसेज वायरल हो रहे थे, लेकिन
मौसम बदलने के साथ ही नींबू के भाव तो कम हो गए लेकिन टमाटर अपने लाल तेवर
दिखाने लगा है। नींबू, बैगन और फूलगोभी के बाद अब हैदराबाद में टमाटर लगभग
100 प्रति किलो बिक रहा है, जो एक किलोग्राम ताजे बंगनपल्ली आम से भी महंगा
है। हैदराबाद में बंगनपल्ली आम अभी 69 रुपए प्रति किलो बिक रहा है, वहीं
टमाटर 100 रुपए किलो बिक रहा है। बीते कुछ दिनों में टमाटर की कीमत तेजी से
बढ़ी है। अप्रैल के पहले सप्ताह के दौरान हैदराबाद में टमाटर की कीमत केवल
10 से 12 के बीच होती थी लेकिन अब आसमान छू रही है।
मौसम ने बिगाड़ा टमाटर के खेल
मई
के पहले सप्ताह में टमाटर की कीमत में 400 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है।
जानकारों के मुताबिक बेमौसम बारिश और भीषण गर्मी ने राज्य भर में टमाटर की
फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है और इस कारण से टमाटर की आपूर्ति प्रभावित
हुई है। हैदराबाद में टमाटर की 60 फीसदी आपूर्ति अन्य राज्यों से होती है।
वैसे आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा टमाटर कुरनूल जिले में पैदा होता है।
बोवेनपल्ली मार्केट यार्ड के पास एक सब्जी थोक व्यापारी रामुला कृष्णैया का
कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण टमाटर की फसल प्रभावित हुई है, इस कारण
से टमाटर महंगा बिक रहा है।

Journalist खबरीलाल