- : मोगरे की सुगंध बेहद खास और अलग होती है. चाहे कोई तीज त्योहार हो या आम दिन, मोगरे के फूल पूरे घर को महका देते हैं. यही मोगरे के पौधे घर पर भी उगाए जाते हैं. लेकिन, घर में मोगरे (Jasmine) उगाने में जो सबसे बड़ी दिक्कत आती है वह है मोगरे के फूलों का गुच्छेदार उगना. कई बार मोगरे के पौधे में एक से दो फूल ही दिखाई देते हैं जिन्हें देख मन भी उदास होता है और सारी मेहनत भी बर्बाद नजर आती है. लेकिन, मोगरा उगाते समय कुछ बातों को ध्यान में रखा जाए तो बेहद खूबसूरत और खुशबू से भरे मोगरे के फूल उगाए जा सकते हैं.
पुरुष अगर कटाते हैं सैलून में दाढ़ी और बाल तो जरूर करें ये 7 काम, नहीं तो इंफेक्शन का खतरा हो सकता है दुगुना पुरुष अगर कटाते हैं सैलून में दाढ़ी और बाल तो जरूर करें ये 7 काम, नहीं तो इंफेक्शन का खतरा हो सकता है दुगुना
Periods में दर्द और दागों से रहती हैं परेशान तो ये 5 टिप्स आएंगे काम, अब तकलीफ भरे दिन बनेंगे आरामदायक Periods में दर्द और दागों से रहती हैं परेशान तो ये 5 टिप्स आएंगे काम, अब तकलीफ भरे दिन बनेंगे आरामदायक
Monkeypox Virus का नाम सुनते ही घबराएं नहीं, बस जान लें इसके लक्षण और सामान्य जानकारी, फिर नहीं सताएगा डरMonkeypox Virus का नाम सुनते ही घबराएं नहीं, बस जान लें इसके लक्षण और सामान्य जानकारी, फिर नहीं सताएगा डर
घर में मोगरे के फूल उगाना
मोगरे के पौधे में ढेर सारे फूल उगाने के लिए इस पौधे से जुड़ी कुछ विशेष जानकारी होनी चाहिए जिससे यह उगते भी अच्छे हरे-भरे हैं और इनमें फूल भी बेहतरीन निकलते हैं.
कैसे गमले में लगाएं मोगरा
मोगरे को पौधे को कभी भी प्लास्टिक के गमले में नहीं लगाना चाहिए बल्कि मोगरे का पौधा मिट्टी के गमले (Earthen Pot) में ही अच्छी तरह फलता-फूलता है. मोगरे का पौधा अगर प्लास्टिक के गमले में रहेगा तो धूप से प्लास्टिक ज्यादा गर्म होगी जिससे पौधे की जड़ों को नुकसान हो सकती है.
कहां रखें मोगरे का पौधा
मोगरे के पौधे (Mogra Plant) को धूप लगाना जरूरी है. सिर्फ आधे एक घंटे के लिए मोगरे के पौधे को धूप में रखने से बात नहीं बनेगी. आपको कम से कम 5 से 6 घंटों के लिए मोगरे के पौधे को धूप लगानी होगी जिससे उसमें ज्यादा फूल खिल सकें.
पोषण का रखें ध्यान
मोगरे के पौधे को पोषण से भरपूर खाद देनी जरूरी होती है. इसकी मिट्टी में 50 फीसदी तक गाय के गोबर (Cow Dung) को मिलाना अच्छा होता है. महीने में एकबार इसकी मिट्टी को जरूर बदलें और इसमें 15 फीसदी तक रेत भी मिलाएं.
एपसम सॉल्ट
मोगरे में एपसम सॉल्ट मिलाना इसके पोषण के लिए अच्छा है. कम से कम 2 लीटर पानी में एक चम्मच एपसम सॉल्ट लें और अच्छे से मिला लें. अब इस मिश्रण को मोगरे के पौधे पर स्प्रे करें. आधे महीने में ही आपको खिले हुए मोगरे के फूल देखने को मिलेंगे.
सूखने से बचाएं पौधा
मोगरे का पौधा धूप में ज्यादा देर रहने से जल्दी सूख जाता है, इसलिए इसमें भरपूर मात्रा में पानी मिलाएं. रोजाना पर्याप्त पानी डालने पर मोगरे के फूल खिले हुए उगेंगे.

Journalist खबरीलाल