Breaking News
अपराध post authorJournalist खबरीलाल LAST UPDATED ON:Friday ,May 27,2022

News Bilaspur:: पिता की कब्र के पास तस्कर ने छिपा रखा था दो क्विंटल गांजा:

post

बिलासपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पुलिस ने मरवाही क्षेत्र

के पतेराटोला गांव में दबिश देकर दो क्विंटल 10 किलो गांजा जब्त किया है।

गांजा तस्कर ने इसे अपने पिता के कब्र के पास छिपा कर रखा था। पुलिस ने

गांजा तस्करी के आरोप में फरार चल रहे तीन आरोपित की भी गिरफ्तारी की है।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के एएसपी अर्चना झा ने बताया कि बुधवार की रात

सूचना मिली एक व्यक्ति पतेराटोला गांव में अपने पिता की कब्र के पास भारी

मात्रा में गांजा छिपा कर रखा है। इस पर पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश देकर

धनीराम साहू को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में वह पुलिस को गुमराह कर रहा

था। कड़ाई करने पर आरोपित ने बताया कि उसने अपने पिता व भाई की कब्र के पास

गांजा को छिपा कर रखा है। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने दो क्विंटल 10

किलो गांजा जब्त कर एनडीपीएस की कार्रवाई की है। आरोपी से मिली जानकारी के

बाद पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में फरार चल रहे धनीराम साहू, रवि कुमार

राठौर, अभिषेक राठौर को गिरफ्तार किया है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner