Breaking News

News New Delhi:: आज कोरोना के 2,685 नए मामले सामने आए, 33 मरीजों की मौत:

post

नई दिल्ली. भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों
में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. पिछले 4 दिनों से देश में कोरोना के 2
हजार से ज्यादा नए मामले आ रहे हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि कल
शुक्रवार के मुकाबले आज शनिवार को नए मामलों में मामूली कमी आई है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी नए आंकड़ों के मुताबिक आज
कोरोना के 2,685 नए मामले सामने आए जबकि पिछले 24 घंटे में 33 मरीजों की
मौत हो गई.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी नए आंकड़ों के मुताबिक
देश में कोरोना के 2,685 नए मामले सामने आए जबकि 2,158 मरीज संक्रमण से सही
हो गए. हालांकि पिछले 24 घंटे में कोरोना की वजह से 33 मरीजों की मौत हो
गई. दूसरी ओर संक्रमण के मामलों में रोजाना 2 हजार से ज्यादा नए केस आने की
वजह से एक्टिव केस की संख्या 16 हजार को पार कर गई है. मंत्रालय के
अनुसार, देश में 2,685 नए मामले सामने आने से एक्टिव केस की संख्या बढ़कर
16,308 हो गई है. जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 0.60% है. इससे पहले भारत में
कल शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,710 नए मामले सामने आए थे, जिससे
कल तक देश में संक्रमित हो चुके मरीजों की संख्या बढ़कर 4,31,47,530 हो गई
थी.

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner