नयी दिल्ली. दिल्ली में हॉलीवुड फिल्म ‘फास्ट एंड
फ्यूरियस’ से प्रेरित होकर 40 आलीशान कारें चुराने के आरोप में तीन लोगों
को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तारी के बाद यह
जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान दिल्ली के उत्तम नगर के
निवासियों मनीष राव (42), जगदीप शर्मा (43) और उत्तर प्रदेश के मेरठ के
रहने वाले आस मोहम्मद (40) के रूप में हुई है.
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) मनोज सी. ने बताया कि राव और शर्मा को
चोरी की कार का सौदा करते समय गिरफ्तार किया गया. कार को दिल्ली के पश्चिम
विहार इलाके से चुराया गया था. उन्होंने कहा कि चोरी के वाहन की तलाश के
दौरान सेंसर किट, मैग्नेट, एलएनटी चाबियां और रिमोट से चलने वाली आठ
चाबियां बरामद हुईं.

Journalist खबरीलाल