Breaking News

News Raipur Crime :: थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी सैय्यद महबूब गिरफ्तार:

post

      प्रार्थी अशिफ इकबाल मीरखान ने थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत नयापारा मस्जिद के सामने गली मे रहता है तथा घर में ही किराना दुकान चलाता है। प्रार्थी दिनांक 08.07.2022 की रात्री 10.30 बजे घर के अंदर किराना सामान निकालने गया था, जब घर से वापस दुकान में आया तो देखा कि दुकान के टेबल मे चार्जिंग मे लगा मोबाईल फोन,  सिगरेट का 06-07 पैकेट एवं दराज में रखा नगदी रकम नही था। कोई अज्ञात चोर दुकान से मोबाईल फोन, सिगरेट पैकेट, नगदी रकम चोरी कर ले गया हैं। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 143/22 धारा 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी गोलबाजार के नेतृत्व में थाना गोलबाजार पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हुये प्रकरण में आरोपी सैय्यद महबूब निवासी गोलबाजार को गिरफ्तार कर कब्जे से *चोरी का 01 नग मोबाईल फोन, 07 नग सिगरेट का पैेकेट एवं नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 14000/- रूपये* जप्त कर कार्यवाही की गई। 

गिरफ्तार - सैय्यद महबूब पिता सैय्यद गोस उम्र 23 साल निवासी नयापारा मस्जिद शंकर चैक थाना गोलबाजार।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner