Breaking News

News Koriya (Shreekant Jaiswal) :: दिसंबर तक पूरा होगा रामगढ़ में परिपथ के कार्य पर्यटन मंडल के अध्यक्ष ने किया राम वन गमन परिपथ का निरीक्षण:

post

श्री कांत जायसवाल / आम्बिकापुर / छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव ने रविवार को रामगढ़ में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत क्रियान्वित किए जा रहे विकास कार्यों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने परिपथ अंतर्गत किये जा रहे कार्यों को तय समय दिसंबर 2022 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

       श्री श्रीवास्तव ने रामगढ़ में वन विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर एक-दो स्थानों पर ड्राइंग-डिजाइन के अनुरूप तत्काल सुधार किए जाने और कार्यों में गति लाए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया ।

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण में कुल 9 स्थानों का चयन किया गया है जिसमें से 2 स्थान सरगुजा संभाग में हैं। सरगुजा जिले में रामगढ़ एवं कोरिया जिले में सीतामढ़ी-हरचौका के इन दोनों स्थानों में स्थल चयन कर प्राथमिकता से विकास कार्य क्रियान्वित किया जा रहा है। रामगढ़ में राम वन गमन पर्यटन परिपथ का विकास कार्यों का क्रियान्वयन वन विभाग के माध्यम से किया जा रहा है जिसे माह दिसंबर 2022 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

निरीक्षण के दौरान उप वनमंडलाधिकारी श्री विजयेंद्र सिंह, राम वन गमन पर्यटन परिपथ के क्षेत्रीय प्रभारी पर्यटन अधिकारी आशीष कुमार वर्मा एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner