Breaking News

सड़क हादसे में युवक की मौत:

post

रायपुर।  उरला थाना इलाके में झाबक पैट्रोल पंप के पास रविवार को हुई सड़क
दुर्घटना में बाईक सवार युवक को ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी जिससे उसकी
घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक पेशे से ट्रक
मैकेनिक था और वह फिलहाल बेरोजगार था।

जानकारी के मुताबिक, हादसे के
बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने
युवक  को अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर
दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजन को सौंप दिया। हादसे
के शिकार व्यक्ति की पहचान भनपुरी इलाके में रहने वाले चेतन मंडल के तौर पर
हुई। 46 साल के चेतन की तीन बेटियां और एक बेटा है। चेतन के भाई निमाई ने
बताया कि वो 23 साल की सबसे बड़ी बेटी सरस्वती की पढ़ाई और शादी के लिए वह
दिन रात मेहनत करता था। पेशे से मैकेनिक चेतन के बच्चों के सामने अब आर्थिक
संकट है। क्योंकि परिवार में एक चेतन ही कमाने वाला व्यक्ति था।
चेतन
के भाई निमाई ने बताया कि वह उसकी बाइक लेकर निकला था। भनपुरी इलाके में
ट्रक की मरम्मत से जुड़े काम की तलाश में था, जिससे परिवार का भरण-पोषण कर
सके।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner