Breaking News

पति पर अप्राकृति सेक्स करने का आरोप:

post

एक महिला ने पति पर अप्राकृति सेक्स करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। महिला ने पति के साथ सास-ननद और देवर को भी दहेज प्रताड़ना का आरोपित बनाया है। उससे 10 लाख रुपये की मांग हो रही थी।

टीआइ ज्योति शर्मा के मुताबिक क्लर्क कालोनी निवासी 31 वर्षीय महिला की वर्ष 2014 में सिरोही निवासी रौनक से शादी हुई थी। आरोप है कि रौनक शादी के बाद से उसे परेशान करने लगा। वह उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स और ओरल सेक्स करता था। उसके विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता था। इतना ही नहीं रौनक की मां अलका, ननद श्वेता और देवर राहुल भी परेशान करते थे। उससे दहेज में दस लाख रुपयों की मांग की जाती थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामले की जांच की और चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

महिला पुलिस ने इसी तरह परदेशीपुरा निवासी आंचल वर्मा की शिकायत पर पति विक्रांत वर्मा और सास रेखा, ननद निधि के खिलाफ केस दर्ज किया है। आंचल के मुताबिक उसकी अगस्त 2020 में विक्रांंत के साथ लव मैरिज हुई थी। इसके बाद परिवार की मर्जी से विवाह हुआ। आरोपितों ने उस पर मायके से रुपये लेकर आने का दबाव बनाया और उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। आंचल ने उन पर 10 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner