चुनावी रणनीति बनाने अहमदाबाद जाएंगे TS सिंहदेव:

post

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (बाबा) गुजरात कांग्रेस के नेताओं के साथ चुनावी रणनीति बनाएंगे। 20 जुलाई को कांग्रेस की अहमदाबाद में प्रस्तावित बैठक में सिंहदेव और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शामिल होंगे। गुजरात विधानसभा चुनाव इस साल नवंबर या दिसंबर में होने की संभावना है। गुजरात में अभी भाजपा की नेतृत्व वाली सरकार है। वर्तमान सरकार का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 को समाप्त हो जाएगा। पिछली बार कांग्रेस कुछ सीटों से चूक गई थी। इस बार कांग्रेस पूरा जोर लगाएगी और बहुमत तक पहुंचने पर काम कर रही है। बता दें कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश के लिए कांग्रेस ने पर्यवेक्षकों के नामों की घोषणा की है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हिमाचल प्रदेश का सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। सचिन पायलट और प्रताप सिंह को हिमाचल प्रदेश का ऑब्जर्वर बनाया गया है। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गुजरात के लिए कांग्रेस का सीनियर ऑब्जर्वर और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और मिलिंद देवड़ा ऑब्जर्वर बनाए गए हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 15 वर्षों तक भाजपा की सरकार थी। टीएस सिंहदेव ने घोषणा पत्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने उन्होंने प्रदेशभर में घूमकर फीडबैक लिया और जनघोषणा पत्र तैयार किया। कांग्रेस आलाकमान इसी वजह से उन्हें गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी सौंपी है। टीएस सिंहदेव ने कहा कि गुजरात की जिम्मेदारी मिली है। पार्टी से आदेश प्रसारित हुआ है। मैंने गहलोत साहब से बात की है। उन्होंने 20 जुलाई का संकेत दिया है। अहमदाबाद में 20 को बैठक लेंगे। वहां उपस्थित रहूंगा और 21 को वापस रायपुर लौट आउंगा। 

...
...
...
...
...
...
...
...
...
...
...
...
...