दिनांक 10.08.2022 को एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत मठपुरैना पानी टंकी पास दो व्यक्ति अपने पास बोरी में अंग्रेजी शराब रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी टिकरापारा को आरोपियों को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम थाड़ो नायक तथा करण वर्मा निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में मध्य प्रदेश राज्य निर्मित अंग्रेजी शराब रखा होना पाया गया। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से कुल 37 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 461/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी - 01. थाड़ो नायक पिता मंगल नायक उम्र 30 साल निवासी श्याम नगर वृद्धा आश्रम के सामने थाना तेलीबांधा रायपुर। 02. करण वर्मा पिता राजेश वर्मा उम्र 26 साल निवासी मठपुरैना देवार बस्ती थाना टिकरापारा रायपुर।
कार्यवाही में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट से सउनि किशोर सेठ, प्र.आर. गुरूदयाल सिंह, आर. भूपेन्द्र मिश्रा, हिमांशु राठौड़, महिपाल सिंह तथा थाना टिकरापारा से सउनि जय नारायण यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Journalist खबरीलाल