Breaking News

News Durg :: सिल्वर मेडल जीतकर छत्तीसगढ़ पहुंची आकर्षि कश्यप:

post

    दुर्ग: कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ की बेटी आकर्षि कश्यप ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता है। आकर्षि ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पहले ही मैच से ही आक्रामक रणनीति अपनाते हुए दबदबा हर मैच में कायम रखा। आकर्षि कश्यप बुधवार को अपने गृह नगर दुर्ग पहुंचीं। इस दौरान दुर्ग वासियों और कांग्रेसी नेताओं ने आकर्षि का जोरदार स्वागत किया। वहीं परिजनों ने देखते ही उन्हें गले से लगा लिया।             आकर्षि कश्यप ने कहा कि सिल्वर पदक जीतकर काफी अच्छा लग रहा है, लेकिन वो इससे संतुष्ट नहीं हैं। मैं गोल्ड मेडल लाने के लिए कॉमनवेल्थ में गई थी, लेकिन सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा है। आगे मैं पूरी मेहनत करूंगी। जब मैं यहां से कॉमनवेल्थ के लिए जा रही थी तो दुर्ग के महापौर सहित सभी लोगों ने मुझे काफी मोटिवेट किया और शुभकामनाएं दी थीं। भारत के लिए खेल रही थी इससे मेरी जिम्मेदारी भी उतनी ही बड़ी थी।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner