छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के छापों में बड़ा खुलासा हुआ है। बांग्लादेश से कोलकाता के रास्ते अवैध तरीके से सोना-चांदी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में खपाया गया था। ज्वेलरी कारोबारियों के ठिकानों से 16 किलो 655 ग्राम सोना, 671 किलो चांदी और 1 करोड़ 41 लाख रुपये नकद सीज किया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने अपने ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट पर इसकी जानकारी साझा की है। ईडी अभी मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि ईडी के अफसरों ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, दुर्ग-भिलाई और राजनांदगांव के ज्वेलरी, कपड़ा और चार्टर्ड एकाउंटेंट के दफ्तरों में छापा मारा था। ईडी ने कुल 22 जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया था। ईडी ने जहां छापा मारा था, वे छत्तीसगढ़ के नामचीन ज्वेलरी, कपड़ा कारोबारी हैं। छापेमारी के दौरान सीआरपीएफ के सशसत्र जवान भी तैनात थे। 5 अगस्त से 7 अगस्त तक अफसरों ने ज्वेलरी कारोबारियों के ठिकानों पर जांच की थी। इस दौरान किसी को अंदर और बाहर नहीं जाने दिया गया था। जांच में अवैध तरीके से सोना की तस्करी करने का मामला उजागर हुआ है।

Journalist खबरीलाल.jpeg)