भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 2024 लोकसभा चुनाव तक दल की कमान संभाल सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। जनवरी 2023 में उनका मौजूदा कार्यकाल खत्म हो रहा है। अब खबर है कि पार्टी उन्हें एक साल का विस्तार दे सकती है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि उनके बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान यह पद संभाल सकते हैं।
न्यूज18 की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि नड्डा 2024 तक पार्टी प्रमुख बने रह सकते हैं। सूत्रों ने कहा कि इस बात की संभावनाएं इसलिए हैं, क्योंकि नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच रिश्ते अच्छे हैं और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ भी उनके काम का हिसाब अच्छा है। फिलहाल, यह भी साफ नहीं है कि उन्हें पूरे कार्यकाल के लिए दोबारा अध्यक्ष बनाया जाएगा या नहीं।

Journalist खबरीलाल.jpeg)