Breaking News

स्पा में जिस्मफरोशी का भांडा फूटा, 4 युवती समेत 10 गिरफ्तार:

post

आगरा। ताजगंज के विभव नगर में अरोमा स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में देह व्यापार कराया जा रहा था। व्हाट्सएप पर युवतियों की फोटो भेजकर ग्राहक बुलाए जाते थे। पुलिस को स्पा सेंटर में देह व्यापार कराए जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने छापा मारा। छापेमारी में चार युवतियों सहित 10 को पकड़ लिया गया। इनमें सेंटर संचालक दो भाई भी शामिल हैं। मामले में देह व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो स्पा सेंटर में हड़कंप मच गया। सेंटर में केबिन बने हुए थे। दिखाने के लिए मसाज की बात कही जाती थी। मगर, केबिन में गलत काम कराया जाता था। पुलिस को तलाशी के दौरान आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं। आरोपियों से पूछताछ में यह भी पता चला है कि वह ग्राहकों को बुलाने के लिए व्हाट्सएप पर फोटो भेजते थे। लोगों को पसंद आने पर बुलाया जाता था इसके बाद रेट तय होने पर केबिन में भेज दिया जाता था। सभी आरोपियों को थाना ताजगंज लाकर पूछताछ की गई।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner