Breaking News

बथुआ भाजी, कई तरह की तकलीफ से दिलाए निजात …:

post

सर्दियों में बहुत अच्छी हरी सब्जियां बाजारों में नजर आने लगती
है जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छी होती है. बथुआ भी सर्दियों में
ही मिलता है. यह सब्जी मार्केट में आसानी से मिल जाता है और देश भर में
लोग बथुआ भाजी की सब्जी खाते हैं. आप भी जरूर बथुआ को खाते होंगे, पर
अधिकांश लोगों को बथुआ के औषधीय गुणों के बारे में ज्यादा जानकारी ही नहीं
है. क्या आपको पता है कि बथुआ भाजी एक औषधी भी है, और बथुआ खाने के फायदे
कई रोगों में मिलते हैं? इसमें विटामिनA, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम और
कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है. आज हम
आपको बथुआ साग के फायदे के बारें में जानकारी देंगे.

जोड़ो के दर्द में पहुंचाए आराम

जोड़ों में होने वाले दर्द के कारण लोगों को बहुत तकलीफ झेलनी पड़ती है.
शरीर के जिस अंग में तकलीफ हो रही हो, उस अंग से काम लेना भारी पड़ जाता
हूं. अगर आप जोड़ों के दर्द में बथुआ भाजी का सेवन करेंगे, तो इससे आपको
बहुत आराम मिलेगा. बथुआ के पत्ते और तना का काढ़ा बनाकर जोड़ों पर लगाएं.
इससे जोड़ों के दर्द ठीक होते हैं. 

इम्युनिटी बढ़ाता है

रोग प्रतिरक्षा शक्ति कमजोर हो जाने पर लोगों को कई तरह की बीमारियां
होने की संभावना बढ़ जाती है. इसलिए रोग प्रतिरक्षा शक्ति का मजबूत होना
बहुत जरूरी है. जिन लोगों कि रोग प्रतिरक्षा शक्ति कमजोर हो, वे बथुआ भाजी
के सब्जी में सेंधा नमक मिलाकर, छाछ के साथ सेवन करें. इससे रोग से लड़ने
की शक्ति यानी इम्युनिटी मजबूत होती है.

बालों को दे पोषण

चूंकि बथुआ प्रोटीन, खनिज और अन्य विटामिनों से भरपूर होता है, यह आपके
बालों को जड़ों से मजबूत बनाने में मदद करता है. इससे बालों का झड़ना कम
होता है, जिससे आपके बाल मुलायम, चमकदार और स्वस्थ बनते हैं. तो अगर आप भी
बालों के कमजोर होने से परेशान हैं टी बथुआ भाजी की भाजी जरूर खाएं.

पेट के कीड़ों से दिलाए निजात

पेट में कीड़े हो जाने पर बथुआ का उपयोग लाभ पहुंचाता है. बथुआ के रस
में नमक मिलाकर पिएं. इससे पेट के कीड़े खत्म होते हैं. बथुआ के पत्ते में
के रिडोल होता है, जिसका प्रयोग आंतों के कीड़े को खत्म करने के लिए भी
किया जाता है.

सेल्स की करें मरम्मत

बथुआ अमीनो एसिड से भरपूर होता है. हमारी कोशिकाओं का एक बड़ा हिस्सा
अमीनो एसिड से बना है. ऐसे में यह कोशिकाओं के कामकाज, मरम्मत और गठन में
प्रमुख भूमिका निभा सकता है.

दाँतो के दर्द को करे ठीक

अगर आपको दांत में दर्द हो रहा हो तो बथुआ भाजी के बीज का चूर्ण बनाकर
दांतों पर रगड़ें. इससे दांत का दर्द तो ठीक होता ही है, साथ ही मसूड़ों की
सूजन भी कम हो जाती है।बथुआ के पत्तों को उबालकर पीस लें. इसे सूजन वाले
अंग पर लगाने से सूजन कम हो जाती है.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner