Breaking News

युवक की पिटाई से मौत के बाद भड़का आक्रोश, तनाव के बाद इस जिले में धारा 144 लागू:

post

बिहार. सारण जिले के मांझी थाना अंतर्गत
मुबारकपुर गांव में बंधक बनाकर तीन युवकों की बेरहमी से पिटाई किए जाने के
कारण एक युवक की मौत और दो अन्य के जख्मी होने पर हुए उपद्रव, आगजनी और
तोड़फोड़ की घटना के मद्देनजर इलाके में तनाव को देखते हुए धारा 144 के तहत
निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस मुख्यालय से सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार सारण के मांझी थाना
में वर्तमान स्थिति को देखते हुए विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144
के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई
की जाएगी।

बयान के मुताबिक़ वीडियोग्राफर भी रखे गए हैं, जो किसी भी तरह की गड़बड़ी
मे संलिप्त लोगों का लगातार वीडियो बनाएंगे। जिले के बाहर से भी अतिरिक्त
सुरक्षा बल मंगाया गया है।

हत्या कांड में दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। शेष की गिरफ्तारी के
लिए पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया
गया है। दोनों मामलों (हत्या व उपद्रव/उन्माद फैलाना) के दोषियों के फरार
रहने की स्थिति में तुरंत उनकी संपत्ति कुर्क करने के लिए आवश्यक कदम उठाए
जा रहे हैं।

गांव के मुखिया प्रतिनिधि विजय यादव और उसके समर्थकों पर दो फरवरी को
तीन युवकों अमितेश सिंह, राहुल सिंह और आलोक सिंह को बंधक बना कर उनकी
बेरहमी से पिटाई किये जाने का आरोप है,

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner