Breaking News

अवैध कोयला के कारोबार पर सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:

post

सूरजपुर : थाना-चौकी की पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 6
प्रकरण में 10 लाख 85 हजार रूपये कीमत के करीब 108.5 टन कोयला जप्त
अलग-अलग धाराओं के तहत कार्यवाही किया है।

थाना विश्रामपुर पुलिस ने ग्राम रामनगर स्थित गणेश ईटभट्ठा में दबिश
दिया जहां डेढ टन कोयला कीमत करीब 15 हजार रूपये का पाया गया, कोयला के
संबंध में संचालक से दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत
नहीं किया गया जो कोयला चोरी का होने के पूर्ण अंदेशा पर कोयला जप्त कर
धारा 41(1-4)/379 के तहत कार्यवाही करते हुए उमाशंकर जायसवाल निवासी
रूनियाडीह को गिरफ्तार किया गया।

थाना सूरजपुर पुलिस ने ग्राम मानी स्थित आदर्श जायसवाल ईटभट्ठा में दबिश
दिया जहां करीब 10 टन कोयला कीमत करीब 1 लाख रूपये का संदिग्ध हालत में
पाया गया। चौकी करंजी पुलिस ने ग्राम खरसुरा स्थित नरेन्द्र जायसवाल के
ईटभट्टा से करीब 40 टन कोयला कीमत करीब 4 लाख रूपये एवं आदर्श जायसवाल
ईटभट्ठा से 20 टन कोयला कीमत करीब 2 लाख रूपये का संदिग्ध हालत में पाया
गया। थाना जयनगर पुलिस ने ग्राम गोपालपुर स्थित मनोज राजवाड़े के ईटभट्टा से
करीब 35 टन कोयला कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रूपये का संदिग्ध हालत में पाया
गया। इन चारों मामले में धारा 102 जा.फौ. के तहत कार्यवाही कर कोयला जप्त
किया गया है। जप्त कोयला का परीक्षण एवं कोयला संबंधी दस्तावेज की सत्यापन
एसईसीएल से कराई जा रही है। कोयले का अवैध कारोबार करने वालों पर निरंतर
कार्रवाई जारी रहेगी।

बीते रात्रि में थाना प्रतापपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक
पिकअप वाहन में अवैध चोरी का कोयला लेकर शांतीनगर की ओर से प्रतापपुर की ओर
जा रहा है। सूचना पर थाना प्रतापपुर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए
शांतीनगर में घेराबंदी कर पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 66 ई 8803 को रोकवाया
जिसकी तलाशी लेने पर पिकअप में कोयला लोड़ पाया गया। वाहन चालक राजकिरण
प्रजापति पिता राजकुमार उम्र 26 वर्ष निवासी अमनदोन, थाना प्रतापपुर से
कोयला संबंधी दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं
किया जो पिकअप वाहन में लोड़ कोयला चोरी का होने के अंदेशा पर करीब 2 टन
कोयला कीमत करीब 20 हजार रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन जप्त कर
धारा 41(1-4)/379 के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी राजकिरण प्रजापति को
गिरफ्तार किया गया।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner