Breaking News

Baikunthpur :: अरसे बाद एक ही गाड़ी में दिखे कका और बाबा:

post

लंबे असरे बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सरगुजा क्षेत्र में एक साथ दिखे। मौका था प्रदेश के पहले वित्त मंत्री डॉ. रामचंद्र सिंहदेव की प्रतिमा के अनावरण का। बैकुंठपुर में आयोजन के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव को भी अपनी ही कार में साथ लेकर अनावरण स्थल पहुंचे थे। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम भी रहे।

मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और मंत्रियों ने कोरिया के जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के घड़ी चौक पर डॉ. रामचंद्र सिंहदेव की प्रतिमा का अनावरण किया। इस चौक को स्वर्गीय सिंहदेव को ही समर्पित किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, कोरिया कुमार के चिंतन के केंद्र में छत्तीसगढ़ और कोरिया हमेशा से रहा और यहां के विकास के बारे में वे हमेशा चर्चा करते रहे। डॉ. सिंहदेव ने भले ही राजपरिवार में जन्म लिया पर उन्होंने एक फकीर का जीवन जिया। उनका जीवन बेहद सादगीपूर्ण रहा। वे आजीवन मितव्ययी रहे।

मुख्यमंत्री ने अपने पीएचई मंत्री के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उस दौरान उनके वाटर रिचार्जिंग के काम का अध्ययन करने स्वयं डॉ. सिंहदेव क्षेत्र के निरीक्षण पर पहुंचे थे। उनकी विशेषज्ञता जल प्रबंधन और सिंचाई परियोजनाओं में रही। डॉ सिंहदेव के साथ उनके पारिवारिक संबंध भी रहे। वे हमेशा बच्चों से घुल-मिल कर रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब 1967 में वे विधायक और मंत्री बने तब आधे विभाग उनके पास थे। योजना आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने उल्लेखनीय सेवायें दीं। जब छत्तीसगढ़ बना तो वे प्रदेश के पहले वित्त मंत्री बने।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, आज छत्तीसगढ़ की जो प्रगतिशील अर्थव्यवस्था है उसकी नींव में उनकी सोच और विचार है। उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का जो आधार रखा, उसी पर आज छत्तीसगढ़ तेजी से आगे बढ़ रहा है। आयोजन में क्षेत्रीय विधायक अंबिका सिंहदेव, विधायक गुलाब कमरो और डॉ. विनय जायसवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय नेता मौजूद रहे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner