इन पुराने स्मार्टफोन्स में आ गया Android 13 अपडेट; देखें लिस्ट:

post

टेक कंपनी ओप्पो के स्मार्टफोन्स इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए
अच्छी खबर है। कंपनी ने कई पुराने स्मार्टफोन्स के लिए Android 13 पर
आधारित ColorOS 13 अपडेट रोलआउट कर दिया है। इसके अलावा कुछ डिवाइसेज को इस
अपडेट का बीटा वर्जन मिल रहा था लेकिन अब वे भी स्टेबल वर्जन इंस्टॉल कर
सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट पाने वाले फोन्स की लिस्ट में कई नए नाम शामिल हुए
हैं। 

ColorOS 13 के साथ नए फीचर्स पाने वाले ओप्पो स्मार्टफोन्स की
लिस्ट में अब Oppo F19, Oppo F19s, Oppo A77s, Oppo A74 और Oppo A95 भी
शामिल हो गए हैं। Oppo F19, F19s और A77s को भारत में यह अपडेट मिल रहा है,
वहीं A74 और A95 के लिए इंडोनेशिया में लेटेस्ट अपडेट रिलीज किया गया है।
यह अपडेट नए यूजर्स इंटरफेस के अलावा बेहतर सिस्टम स्पीड, परफॉर्मेंस और
बैटरी ऑप्टिमाइजेशन का दावा करता है। 

कंपनी ने कम्युनिटी पेज पर दी जानकारी 

ओप्पो ने अपने कम्युनिटी पेज पर बताया है कि इसकी F-सीरीज और A-सीरीज के
डिवाइसेज Oppo F19s, Oppo F19, Oppo A77s, Oppo A74 और Oppo A95 के लिए नया
अपडेट रोलआउट किया जा रहा है। इस अपडेट के बाद यूजर्स को कई नए फीचर्स
मिलेंगे और Android 13 वाला खास UI डिजाइन भी मिलेगा। नए 'मटीरियल यू'
इंटरफेस के अलावा होम-स्क्रीन मैनेजमेंट भी यूजर्स के लिए आसान हो जाएगा। 

ऐसे अपडेट कर सकते हैं पुराना स्मार्टफोन

यूजर्स अपने ओप्पो स्मार्टफोन को लेटेस्ट Android 13 आधारित ColorOS 13
वर्जन पर अपडेट करने के लिए स्मार्टफोन सेटिंग्स में जाना होगा। यहां
Software Update सेक्शन में जाने के बाद डिवाइस के लिए उपलब्ध लेटेस्ट
सॉफ्टवेयर वर्जन स्क्रीन पर दिख जाएगा। अगर आपके डिवाइस के लिए लेटेस्ट
सॉफ्टवेयर उपलब्ध है तो आप इसे डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं। हालांकि,
डाटा सुरक्षा के लिहाज से फोन के डाटा का बैकअप लेना बेहतर है। 

शयद आपको भी ये अच्छा लगे!